दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य बांग्लादेश में गिरफ्तार

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि उसने आरिफ हुसैन नामक एक भारतीय नागरिक को शहर के बाहरी हिस्से में स्थित एक घर पर पौ फटने के पहले छापा मार कर गिरफ्तार किया। हुसैन वहां पिछले नौ वर्षो से निवास कर रहा था।

ढाका महानगर पुलिस के एक उपायुक्त महबूब आलम ने कहा, "हमें संदेह है कि आरिफ भारत में हत्या के कई सारे मामलों से जुड़ा हुआ है।" आलम ने कहा कि आरिफ वर्ष 2000 में मुंबई के एक व्यापारी की हत्या के मामले में आरोपी ठहराए जाने के बाद भारत से फरार हो गया था।

पुलिस ने कहा कि ढाका पहुंचने के बाद से वह छोटा शकील के लिए काम कर रहा था। शकील दाऊद इब्राहिम गिरोह में नंबर दो का ओहदा रखता है। छोटा शकील भारत सरकार और इंटरपोल के लिए वांछित है।

पुलिस ने कहा है कि आरिफ बांग्लादेश में गिरोह के सदस्यों की भर्ती का प्रभारी था।

इसके पहले बांग्लादेश पुलिस ने 27 मई को कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या मामले में दोषी ठहराए गए अब्दुर रऊफ मर्चेट व दाऊद इब्राहिम के एक सहयोगी जाहिद शेख को पूर्वी ब्राह्मणबरिया जिले से गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+