सोनिया 11 जून को रायबरेली पहुंचेंगी
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सोनिया गांधी आगामी 11 जून को रायबरेली पहुंचेंगी और वहां मतदाताओं को उन्हें लगातार तीसरी बार संसद पहुंचाने के लिए धन्यवाद देंगी।
इस पदाधिकारी ने बताया कि सोनिया की इस यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के भी उनके साथ रहने की संभावना है। राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने का कार्यक्रम है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान सोनिया गांधी विकास कार्यो की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा वह कुछ नई परियोजनाओं की भी घोषणा भी कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications