प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए खुले बिजली वितरण क्षेत्र : सीआईआई
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने रविवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि टेलीकम्युनिकेशन और उड्डयन क्षेत्र के बाद अब ऊर्जा क्षेत्र को स्थिर करने का समय है।
बिजली सेवा के क्षेत्र में उपभोक्ताओं के समक्ष इलाके में वितरण का लाइसेंस हासिल करने वाले सेवा प्रदाता के अलावा अन्य विकल्प उपलब्ध होने से बिजली वितरण कंपनियों पर प्रदर्शन बेहतर करने का दबाव होगा और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
सीआईआई ने कहा कि एक बार यह व्यवस्था स्थापित हो जाने के बाद ऊर्जा क्षेत्र में भारी विदेशी निवेश आकर्षित होगा। अतिरिक्त ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लक्ष्य में पीछे चल रहे भारत के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।
औद्योगिक संस्था के अनुसार भारत राज्यों के बीच बिजली के खुले वितरण को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। अब इसे राज्यों के भीतर संचालित करने की तत्काल आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications