मदनी का नाम बिहार की मतदाता सूची में दर्ज

बिहार पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में इस बात कर खुलासा हुआ है कि मदनी का नाम मधुबनी जिले में बासोपट्टी पुलिस थाने के बालकटवा गांव में मोहम्मद उमैर के नाम से मतदाता सूची में दर्ज है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार वह तीन वर्ष पहले अपनी जमीन बेचने के लिए अपने गांव अंतिम बार गया था।

ग्राम परिषद के प्रमुख मदन पासवान ने पुलिस को बताया कि मदनी का नाम न सिर्फ मतदाता सूची में दर्ज है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा कराए गए परिवार सर्वे में भी उसका नाम दर्ज है। गांव में उसे लोग मदनी के नाम से नहीं बल्कि मोहम्मद उमैर के नाम से जानते हैं।

पासवान ने बताया कि मदनी ने वर्ष 1980 में हरलखा विधानसभा सीट से राज्य विधानसभा का चुनाव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गया था।

मदनी के पिता मोहम्मद शमशुल हक वाराणसी के एक मदरसे में अध्यापक थे। हक की बहुत पहले मौत हो गई थी। लेकिन मदनी की मां साइमा खातून बराबर गांव आती रहती थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+