नेपाल में हिंदुस्तान यूनीलिवर की फैक्टरी में लगा ताला
माओवादी संगठन 'तमासलिंग राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा' ने मकवानपुर जिले के बासमादी स्थित यूनीलिवर लिमिटेड की फैक्टरी को बंद करवा दिया। मोर्चा के आह्वान पर गत दस दिनों से नेपाल के दस जिलों में हड़ताल जारी है। मोर्चा नेपाल में एक संप्रभु तमासलिग राज्य की मांग कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1994 में हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड ने नेपाल में कदम रखा था। यह कंपनी नेपाल में कपड़े धोने के पाउडर, टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू और अन्य घेरलू उपयोग की सामग्रियों का उत्पादन करती है।
बासमादी स्थित यूनीलिवर लिमिटेड की फैक्टरी में लगभग 150 कर्मचारी काम करते हैं। यह नेपाल की प्रमुख कंपनियों में एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications