संस्कृति मंत्री के लिए कला पृष्ठभूमि के व्यक्ति की तलाश

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार जहां संस्कृति मंत्री के लिए एक योग्य उम्मीदवार की तलाश में है, वहीं सांस्कृतिक बिरादरी से जुड़े लोग चाहते हैं कि जिसे भी इस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जाए उसकी पृष्ठभूमि कला जगत से जरूर जुड़ी हो।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जब तक अपनी पसंद का कोई व्यक्ति इस पद के लिए नहीं चुन लेती हैं तब तक संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही बना रहेगा। यह मंत्रालय सोनिया की रूचि का है। उन्होंने आर्ट रेस्टोरेशन एंड कन्जर्वेशन में पाठ्यक्रम करने के साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र सहित कई संस्थानों में काम किया है।

बहरहाल, इस पद के लिए इतिहासकार कपिला वात्स्यायन और जतिंद्र जैन सहित कई नाम चर्चा में हैं।

अभिनेता और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष ओम पुरी ने आईएएनएस से कहा कि फिल्म निर्माता-निर्देशक और राज्यसभा के सदस्य श्याम बेनेगल भी संस्कृति मंत्रालय को संभालने के लिए एक अच्छी पसंद हो सकते हैं क्योंकि वह फिल्म निर्माता होने केसाथ ही विद्वान भी हैं।

ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लेखक और इतिहासकार अशोक वाजपेयी ने आईएएनएस से कहा, "हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो भारतीय संस्कृति की गतिशील विविधता को समझता हो।"

मंत्रालय का कार्यभार अस्थाई रूप से योजना राज्यमंत्री वी. नारायणसामी के पास है। परंतु मंत्रालय के एक वरिष्ठ मंत्री ने आईएएनएस को बताया कि सरकार शीघ्र ही नए मंत्री को नियुक्त करना चाहती है क्योंकि इस वर्ष कला और संस्कृति संबंधी कई कार्यक्रमों को आरंभ करने की योजना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+