केरल के राज्यपाल ने विजयन पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी
तिरुवनंतपुरम, 7 जून (आईएएनएस)। राज्यपाल आर. एस. गवई ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्य सचिव पिनारई विजयन को एसएनसी लेवलीन घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आगे की कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है।
सीबीआई के एक सूत्र ने आईएएनएस को रविवार को बताया, "राज्यपाल ने सीबीआई को विजयन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।"
उल्लेखनीय है कि विजयन पर आरोप है कि वर्ष 1997 में राज्य के ऊर्जा मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने दो ऊर्जा संयंत्रों के जीर्णोद्धार के लिए कनाडियाई कंपनी एसएनसी लेवलीन को ठेका देने के मामले में अनियमितता बरती थी।
इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने राज्यपाल के इस फैसले का स्वागत किया है। चांडी ने कहा, "आखिरकार न्याय हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications