नेपाल में भारतीय व्यापारी की हत्या
कपिलवस्तु जिले के मानपुरा गांव में गोरखपुर के व्यापारी जाकिर मुसलमान की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जाकिर अपनी मोटरसाइकिल से नावलपारसी जिले की ओर जा रहे थे।
जाकिर के साथ गोरखपुर के ही दो व्यक्ति बृजेश पटेल और संतोष सिंह भी मोटरसाइकिल पर थे। हमले में पटेल घायल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि सिंह भागने में सफल रहा।
पुलिस का कहना है कि जाकिर का इन लोगों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में पिछले महीने भी एक भारतीय व्यापारी विशाल जैन की हत्या कर दी गई थी। विशाल आगरा का रहने वाला था और उसका शव कंचनपुर जिले के जंगलों में मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications