बोकारो स्टील खर्च में 225 करोड़ रुपये की कटौती करेगा
कंपनी के प्रबंध निदेशक वी.के. श्रीवास्तव ने शनिवार को बोकारो में संवाददाताओं को बताया,"कोयले की कीमतों के बढ़ने के कारण हम पर 1,864 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमतें स्थिर रहीं तो यह 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।"
उल्लेखनीय है कि कंपनी अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत कोयला आयात करती है।
बोकारो इस्पात ने वर्ष 2008-09 में 1,293 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है पिछले वित्तीय वर्ष के 2,800 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में यह काफी कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications