सामाजिक कार्यो में सबसे आगे रहा रसायन उद्योग
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। देश का रसायन उद्योग वर्ष 2008-09 के दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में सबसे आगे रहा।
औद्योगिक संगठन 'एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया' (एसोचैम) की एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में 18 क्षेत्रों की 300 कंपनियों ने अपने सामाजिक कार्यो का दायरा बढ़ाया जिनमें 74 कंपनियां रसायन क्षेत्र की रहीं।
उपभोक्ता वस्तुओं की उत्पादन करने वाली 62 कंपनियों और वस्त्र उद्योग से जुड़ी 53 कंपनियों ने सामाजिक दायित्वों को बढ़-चढ़ कर निभाया।
एसोचैम का कहना है कि इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा सामुदायिक कल्याण से जुड़े कार्यो में हिस्सा लिया। इसके साथ ही शिक्षा और पर्यावरण जैसे सामाजिक कार्यो को भी तरजीह दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications