सड़क दुर्घटना में 6 मरे, 10 घायल
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदयेश कुमार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि हादसा शनिवार देर रात अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हाजियापुरा के निकट हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक की सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बोलेरो में कुल 16 लोग सवार थे। सभी सवार शनिवार रात एक शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रेक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications