सरकारी चिकित्सक नर्सिग होम में मिले तो जाएगी नौकरी
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में लगे मिश्रा ने शनिवार को ग्वालियर में स्वास्थ्य अधिकारियों को अपना रवैया बदलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और काम न करने वाले शल्य चिकित्सकों को निलंबित किया जाएगा।
मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के प्रयास जारी हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश के 258 प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों में चिकित्सक नहीं हैं। इन केन्द्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications