मध्य प्रदेश में पर्यटकों के लिये सुविधाओं में विस्तार
भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में दूसरे राज्यों एवं विदेशों से आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में धार जिले में पर्यटन स्वागत केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वागत केन्द्र में पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
स्वागत पर्यटन केन्द्र का भूमि पूजन करते हुए शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री तुकोजी राव पवार ने कहा कि प्रदेश में बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये चरणबद्व प्रयास जारी हैं। सरकार की कोशिश है कि राज्य में पर्यटन सुविधाओं का सुनिश्चित तरीके से दोहन कर प्रदेश को विश्व पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से उभारा जाये ।
पर्यटन मंत्री ने दावा किया कि मध्य प्रदेश पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के मामले में अन्य किसी राज्य से पीछे नहीं है। धार जिले में स्थित मांडु में भी पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के सिलसिले में भी भूमि पूजन किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications