यात्रियों की सुविधा ममता की सर्वोच्च प्राथमिकता

अनुराधा शुक्ला

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के रेल मंत्रालय का कार्यभार संभालने के 10 दिनों के भीतर ही रेल भवन में बदलाव की लहर आरंभ हो गई है। पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के राजस्व और मुनाफा बढ़ाने के विपरीत ममता का जोर रेलयात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान देना है।

रेलमंत्री के विशेष अधिकारी रतन मुखर्जी ने आईएएनएस से कहा कि उनकी प्राथमिकताएं बहुत स्पष्ट हैं। हर स्तर पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना उनकी प्राथमिकता है। स्टेशनों पर पीने योग्य पानी और रेलगाड़ियों में स्वच्छ शौचालय जैसे कुछ मुद्दों को उन्होंने गंभीरता से लिया है। वह यह भी चाहती हैं कि रेल से सफर करने वाले यात्री संतुष्ट और सुरक्षित महसूस करें।

एकल प्रबंधन के तहत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेल नेटवर्क का संचालन करने वाले रेलवे के सभी 14 लाख कर्मचारियों को जब ममता बनर्जी ने एक पत्र भेजा था तो उसमें यह सभी मुद्दे शामिल थे।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि रोजाना 7,000 रेलगाड़ियों में सफर करने वाले 1.4 करोड़ यात्रियों में से कोई भी यात्री असंतुष्ट घर वापस नहीं जाना चाहिए, "मेरा आग्रह है कि आप मुस्कराहट के साथ सेवा प्रदान करें।"

पत्र में ममता ने कहा कि रेलवे वाणिज्यिक हितों के संरक्षण और उनको आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन साथ ही मानवीय पहलूओं को मद्देनजर रखते हुए ही वह कोई कदम उठाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+