हजरतबल सीट पर नेकां का कब्जा बरकरार

श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल ने हजरतबल विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव को जीतकर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है।

रविवार सुबह हुई वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारियों के मुताबिक कमाल ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आयसा नक्श को 1066 मतों से हराया। कमाल को 8066 मत मिले।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद फारूख अब्दुल्ला ने हजरतबल सीट से इस्तीफा दे दिया था। विगत 3 जून को इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+