हत्या के आरोप में राकांपा सांसद सीबीआई की हिरासत में (लीड-1)

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पवन राजे निंबालकर की हत्या के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पद्मसिंह पाटिल को रविवार सुबह हिरासत में ले लिया है।

वरिष्ठ सरकारी वकील एजाज पठान ने बताया कि पाटिल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (हत्या के षड्यंत्र) के तहत आरोप दर्ज किया गया है।

पाटिल उस्मानाबाद से सांसद हैं। उस्मानाबाद में उनके समर्थकों ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन और उपद्रव किया। उन्होंने पत्थरबाजी करके कई निजी वाहनों और दो सरकारी बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पाटिल को सिर में दर्द, चक्कर आने और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पठान ने आईएएनएस को बताया," हम सर जे. जे. अस्पताल से पाटिल को छुट्टी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जब उनको छुट्टी मिलेगी तो हम उन्हें पनवेल की अदालत में पेश करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता पवन राजे निबांलकर की कालमबोली में तीन जुलाई 2006 को दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सीबीआई ने पिछले हफ्ते निबांलकर की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार विजेता व सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की हत्या की भी सुपारी मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+