नमाज़ के दौरान धमाका, 35 की मौत

अधिकारियों के मुताबिक़ धमाके में 50 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की स्थिति गंभीर है.
अपर दीर ज़िला स्वात घाटी के नज़दीक है, जहाँ पाकिस्तानी सेना तालेबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सैनिक अभियान चला रही है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ शुक्रवार की नमाज़ के दौरान आत्मघाती हमलावर ने धमाका कर दिया.
धमाका
एक स्थानीय पत्रकार ग़ुलाम ग़ौस ने बीबीसी को बताया कि धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर है.
उन्होंने बताया कि धमाका इतना ज़बरदस्त था कि मस्जिद की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई है और आसपास की दुकानों और घरों को भी नुक़सान पहुँचा है.
इस इलाक़े में कई बार शिया-सुन्नी संघर्ष हो चुके हैं और यहाँ आत्मघाती हमले भी होते रहते हैं.
इस साल मार्च में ख़ैबर एजेंसी के जमरूद शहर की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें क़रीब 50 लोग मारे गए थे.


Click it and Unblock the Notifications