इस्लामाबाद में एक थाने में धमाका

पुलिस के अनुसार इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति मारे गए.
सूचना मंत्री क़मर ज़मान कैरा ने इस हमले की निंदा की है.
उन्होंने कहा है कि इस तरह की हिंसा के पाकिस्तान के लोगों की आतंकवाद और उग्रवाद के ख़िलाफ़ लड़ने की प्रतिबद्धता कमज़ोर नहीं होगी.
हाल में पाकिस्तान के प्रमुख शहरों पर तालेबान के हमले बढ़े हैं.
तालेबान चरमपंथियों और उनके सहयोगियों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में स्वात घाटी में पाकिस्तान सेना के अभियान के बदले में पाकिस्तान के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की धमकी भी दी है.
हाल ही में सूबा सरहद में एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications