दिग्विजय ने बांटी अश्‍लील तस्‍वीरें: अमर

Amar Singh
नई दिल्‍ली। कांग्रेस की संप्रग सरकार में दाल न गलने के बाद समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह ने अब एंटी-कांग्रेस कैंपेन शुरू कर दिया है। इस बार उन्‍होंने उन अश्‍लील तस्‍वीरों का मुद्दा उठाया है, जिन पर जयाप्रदा का चेहरा लगाकर लोकसभा चुनाव के दौरान बांटी गई थीं। अमर सिंह ने इस मामले में कांग्रेस का हाथ बताया है।

अमर सिंह ने शुक्रवार शाम एक प्रेसवार्ता में खुलकर कहा कि रामपुर से सांसद जयाप्रदा की कथित रूप से बनाई गईं अश्‍लील तस्‍वीरें बांटने में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय का हाथ है। अमर सिंह ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान जयाप्रदा की छवि धूमिल करने के लिए रामपुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार नूर बानो, उनके बेटे नावेद और सपा के एक प्रमुख नेता के साथ मिलकर दिग्विजय सिंह ने यह साजिश रची।

आजम की ओर किया इशारा

आजम खां की ओर इशारा करते हुए अमर सिंह ने कहा कि उस सपा नेता को तो पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल भी दिया गया है। अमर ने दावा किया कि यह पूरी योजना दिग्विजय सिंह की जानकारी में नावेद ने अंजाम दी। अमर सिंह ने कहा, "जिस पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महिला हो उस पार्टी के लोग एक महिला की आबरू पर डाका डालेंगे यह मैने कभी सोचा नहीं था।"

अमर सिंह ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना ने इसलिये सपा में शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि वह जयाप्रदा के साथ हुए बर्ताव को बरदाश्त नहीं कर पाए और वह सपा का समर्थन करना चाहते हैं। कांग्रेस महासचिव की मदद से जब एक महिला की आबरू पर पड़े डाके को सक्‍सेना बर्दाश्‍त नहीं कर सके, इसीलिए वो सपा में शामिल हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+