'पाकिस्तान के साथ वार्ता संभव नहीं'

भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता तब तक शुरु नहीं हो सकती जब तक कि वो 'आतंकवाद' के ख़िलाफ़ ठोस क़दम नहीं उठाता.
नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को निशाना बनाकर चलाई जा रही आतंकवादी गतिविधियाँ बंद करनी होंगी.
उनसे बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वे अपनी ज़मीन से भारत पर हो रहे आतंकी हमले रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं करते एसएम कृष्णा
| |
उनका कहना था, "उनसे बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वे अपनी ज़मीन से भारत पर हो रहे आतंकी हमले रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं करते."
पाकिस्तान में जमात उद दावा के नेता हाफ़िज सईद की रिहाई पर भी उन्होंने टिप्पणी की.
एसएम कृष्णा ने कहा, "उनकी रिहाई से एक ही बात साबित होती है कि पाकिस्तान आतंकवाद और इसके नतीजों को लेकर गंभीर नहीं है."
इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जिस संदिग्ध चरमपंथी को गिरफ़्तार किया था, उसके बारे में गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है उसका संबंध चरमपंथी संगठन लश्करे तैबा के संस्थापक हाफ़िज़ मोहम्मद सईद से है. दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद उमर मदनी नाम के एक व्यक्ति को दक्षिणी दिल्ली के क़ुतुब मीनार इलाक़े से गिरफ़्तार किया था.


Click it and Unblock the Notifications