ऑस्ट्रेलिया: फिर एक भारतीय पर हमला

हरियाणा के रहने वाले बीस वर्षीय अमृत पाल सिंह की कुछ युवकों ने शुक्रवार को एक रेस्त्रां के बाहर जमकर पिटाई की। अमृत यहां कैप्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कम्युनिटी वेलफेयर का कोर्स कर रहा है। यह वारदात तब हुई जब अमृत उस जगह जा रहा था, जहां वो पार्ट-टाइम काम करता है।
चाकू से किया वार
अमृत ने मेलबर्न स्थित कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया को बताया, "मैं रास्ते में ही था कि अचानक एक युवक पास आया और मेरा मोबाइल छीन लिया। जब मैने उससे मोबाइल वापस मांगा तो उसने मुझ पर वार कर दिया। बस उतनी ही देर में उसके कुछ और साथी आ गये और मुझे पीटने लगे। उनमें से एक ने मुझपर चाकू से वार किया था, जोकि मेरे बैग पर लगा। मैनें पुलिस को सूचना दे दी है।"
कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया जो ऑस्ट्रेलिया में रह रहे 20 हजार भारतीयों का प्रतिनिधित्व करती है, ने भारतीयों से अपील की है कि वो इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का हिंसक विरोध न करें। संस्था ने अमृत को आश्वासन दिया है कि वो विदेश मंत्रालय से इस संबंध में बात करेगी।


Click it and Unblock the Notifications