यासीन मलिक फिर गिरफ्तार
श्रीनगर।
अलगाववादी नेता यासीन मलिक को शुक्रवार को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भीड़ ने उन्हें उनके घर से मुक्त करा लिया था। दूसरी ओर दो महिलाओं के साथ हुए बलात्कार और उनकी हत्या को लेकर कश्मीर घाटी में पांचवें दिन जारी हिंसक विरोध में लगभग 80 लोग घायल हो गए। id="toptextpromo">जम्मू
व कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मलिक को पिछले सप्ताह उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। शुक्रवार को ताजा संकट उस समय उत्पन्न हुआ, जब दक्षिणी कश्मीर के शोपियां कस्बे में एक सप्ताह पहले दो महिलाओं की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का जुलूस नारे लगाते हुए मलिक के घर जा पहुंचा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रदर्शनकारियों
ने मलिक को घर से बाहर निकाल कर उन्हें कंधे पर उठा लिया और वे भारत विरोधी नारे लगाने लगे। लेकिन पुलिस ने मलिक को उनके कुछ समर्थकों सहित तत्काल हिरासत में ले लिया।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications