'आइला' से क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत संभव नहीं : पश्चिम बंगाल
सुंदरबन मामलों के मंत्री कांति गांगुली ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र में कुल 3,500 किलोमीटर तटबंध हैं, जिसमें आइला की चपेट आने से 400 किलोमीटर में दरार आ गई है। लेकिन 50-60 किलोमीटर से अधिक लंबे तटबंधों की मरम्मत संभव नहीं है।"
गांगुली ने उत्तरी 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिले के लोगों से क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत में सहायता करने की अपील की। वह तूफान प्रभावित इलाकों में सहायता कार्यो का जायजा ले रहे हैं।
गागुंली ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें।
उल्लेखनीय है कि सुंदरबन डेल्टा क्षेत्र के गोसाबा, पाथरपरिमिता, कुलाटली, हिंगलगंज, बासंती, सागर, मौसुनी और अन्य इलाके आइला से सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। समुद्री तूफान से राज्य में 128 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications