बांग्लादेश में बढ़ रहा दाऊद का नेटवर्क

गुप्तचर शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' से कहा, "हमें 50 भारतीय गिरोहबाजों से जुडी चार पृष्ठों की एक सूची मिली है जिसमें इनके स्थानीय पते भी लिखे हैं। ये गिरोहबाज अक्सर बांग्लादेश आते हैं और इन्हें यहां के कुछ प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है।"
गिरोहबाजों की सूची पिछले दिनों गिरफ्तार जाहिद शेख उर्फ मुजाहिद के किराए के मकान से बरामद की गई है। कहा जा रहा है कि मुजाहिद भारतीय नागरिक है।
पुलिस ने जगह-जगह दबिश डाली
अधिकारी ने बताया, "सूची में लिखे पते देखने के बाद हमने शुक्रवार को शहर के कई इलाकों और कई बाहरी क्षेत्रों में भी छापेमारी की। इनमें से दो गिरोहबाज खुलना इलाके में लंबे समय से रह रहे थे।"
यहां के एक अन्य समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने गुप्ताचर विभाग के हवाले से खबर दी है कि भारतीय गिरोहबाजों ने 20 बांग्लादेशी महिलाओं को बतौर एजेंट दाऊद के नेटवर्क से जोड़ा है। इन महिलाओं का काम लोगों को ढूंढना और उन्हें अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लाना है। अखबार का कहना है कि दाऊद का दाहिना हाथ कहा जाने वाला छोटा शकील बांग्लादेश में नेटवर्क को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय मदद मुहैया कराता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications