अमेरिकी खिलौना कंपनी मेटल पर जुर्माना
वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग (सीपीएससी) ने चीन से सीसा प्रयुक्त खिलौने आयात करने के लिए खिलौना निर्माता कंपनी मेटल पर 23 लाख डॉलर का जुर्माना किया है।
आयोग ने कहा कि मेटल और उसकी सहायक कंपनी फिशर-प्राइस को शुक्रवार को खतरनाक उत्पादों के आयात पर अमेरिका में लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
यह घटना वर्ष 2007 की है और कंपनी ने लेड पेंट के प्रतिबंध का उल्लंघन करने के कारण चीन निर्मित प्लास्टिक खिलौना कार और मशहूर गुड़िया बार्बी से जुड़े सामान सहित 95 प्रकार के दो लाख खिलौनों को वापस लिया था।
सीपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष थामस मूर ने कहा कि इन उत्पादों को वापस लेने से सीएसपीसी को अधिक मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस के पिछले वर्ष की कार्रवाई और लेड पेंट पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने में मदद मिली।
उन्होंने कहा कि जुर्माने से सीपीएससी के बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता की चेतावनी खिलौना निर्माताओं को मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications