ओबामा ने पूर्व नाजी ध्यान शिविर का दौरा किया
वीमर (जर्मनी), 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को जर्मनी में एक पूर्व नाजी ध्यान शिविर के दौरे के दौरान होलोकास्ट के पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल बकनवाल्ड के आसपास ओबामा के दौरे के दौरान उनके साथ रहीं। अमेरिकी सेना द्वारा 5 अप्रैल 1945 को शिविर को मुक्त करने के पहले बकनवाल्ड में 56,000 कैदियों की मौत हो चुकी थी।
इसके पहले दोनों नेताओं ने ड्रेसडेन में बातचीत की और मध्य पूर्व में शांति स्थापना के अपने प्रयास को दोगुना बढ़ाने और ईरान के साथ परमाणु विवाद के हल के लिए मिल कर काम करने का संकल्प लिया।
ओबामा ने कहा कि उन्होंने इसके पहले किसी पूर्व नाजी ध्यान शिविर का दौरा नहीं किया था और वह इस अति कठिन इतिहास पर विचार करने का मौका चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications