विदेशी मूल का मुद्दा उठाने के लिए संगमा ने माफी मांगी
संगमा ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी गलती थी, लिहाजा मैंने माफी मांग ली।"
संगमा अपने बेटे की शादी का न्योता देने के लिए सोमवार को सोनिया गांधी से मिलने गए थे। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि 10 वर्ष पहले जो हुआ मुझे उसका दुख है। मैं उसके लिए माफी मांगना चाहता था।"
ज्ञात हो कि संगमा वर्ष 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को लेकर शरद पवार व तारिक अनवर के साथ कांग्रेस से अलग हो गए थे और उन्होंने राकांपा का गठन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications