गिलानी ने अमेरिका से कर्ज माफी की अपील की
इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अमेरिका से अपील की है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के कारण पैदा हुए ताजा आर्थिक संकट से इस्लमाबाद को उबारने के लिए वह पाकिस्तान का कर्ज माफ कर दे।
जियो टीवी की ओर से जारी खबर में कहा गया है कि गिलानी ने पाकिस्तान व अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक से अपने आवास पर मुलाकात के दौरान कहा कि कर्ज माफी से पाकिस्तान को उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) में विस्थापितों के लिए संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।
इसके साथ ही गिलानी ने मलकंद डिवीजन में विस्थापितों की सहायता के लिए 30 करोड़ डॉलर से भी अधिक की मदद के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया।
गिलानी ने उम्मीद जताई है कि प्रमुख यूरोपीय व मुस्लिम राष्ट्र अमेरिका का अनुसरण करेंगे और पाकिस्तान में विस्थापितों की मदद के लिए आगे आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications