मुकेश अंबानी का सेज़ प्रोजेक्ट खटाई में

मुंबई के निकट रायगढ़ में 10,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 400 अरब रुपये की लागत से एक विशेष आर्थिक जोन (सेज) स्थापित करने की प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की महत्वाकांक्षी परियोजना उस समय खटाई में पड़ गई, जब सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भूमि अधिग्रहण की समय सीमा बढ़ाने से इंकार कर दिया।
न्यायमूर्ति बी.सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति आफताब आलम की खंडपीठ ने मुंबई सेज लिमिटेड की उस कानूनी याचिका को खारिज कर दिया जिसमें परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु निर्धारित आठ जून की समय सीमा को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। मुंबई सेज लिमिटेड मुकेश अंबानी और उनके सहयोगी आनंद जैन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications