अमेरिकी शेयर बाजार में मिलाजुला रुख

परंतु ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना से अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने में देरी की आशंका से श्रम क्षेत्र में अच्छी खबर की तेजी गायब हो गई। जेपीमार्गन चेस एंड कंपनी और वेल्स फार्गो एंड कंपनी को 1.5 प्रतिशत की गिरावट झेलनी पड़ी।

बोइंग कंपनी के शेयर मूल्य में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि और बैंक ऑफ अमेरिका की आय बढ़ने के अनुमान के कारण डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक में वृद्धि हुई।

श्रम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों ने मई में 345,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। पिछले आठ महीनों में यह सबसे कम छंटनी है,इससे मंदी का प्रभाव घटने का संकेत मिलता है। इसके बावजूद बेरोजगारी की दर में आधा प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 9.4 प्रतिशत हो गई।

अमेरिका में वर्ष 1930 के बाद की सबसे भयानक मंदी के दिसम्बर 2007 में आरंभ होने के बाद से अब तक करीब 60 लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि ब्लूमबर्ग ने मई में 520,000 नौकरियों के समाप्त होने की आशा जताई थी।

शुक्रवार को डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक में 12.89 अंकों (0.15 प्रतिशत) की वृद्धि हुई और यह 8,763.13 के स्तर पर पहुंच गया। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक में 2.37 अंकों (0.25 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई और यह 940.09 पर पहुंच गया। तकनीकी अधारित कंपनियों का सूचकांक नैस्डेक भी 0.60 अंक (0.03 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,849.42 पर पहुंचा।

यूरो के मुकाबले डॉलर की कीमत में फिर वृद्धि हुई और यह गुरुवार के 70.50 यूरो सेंट प्रति डॉलर से बढ़कर 71.59 यूरो सेंट प्रति डॉलर पर पहुंच गया। जापानी मुद्रा येन के मुकाबले भी डॉलर की कीमत में वृद्धि हुई और यह 96.69 येन प्रति डॉलर से बढ़कर 98.64 येन प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+