ओबामा व सरकोजी ने ईरान को चेतावनी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने उत्तरी फ्रांस के केन शहर में सरकोजी से मुलाकात के बाद कहा, "ईरान के पास परमाणु हथियारों का होना पूरी दुनिया के लिए खतरनाक होगा।"
ओबामा ने कहा कि इससे मध्य पूर्व के अन्य देश भी परमाणु हथियारों के विकास में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम मध्य पूर्व में परमाणु हथियारों की होड़ बर्दाश्त नहीं कर सकते।"
इस अवसर पर सरकोजी ने कहा, "अमेरिका और फ्रांस इस मुद्दे पर एकमत हैं। हम परमाणु प्रसार नहीं चाहते।"
सरकोजी ने कहा, "अमेरिका और फ्रांस प्रमुख मुद्दों पर अतीत में इतना करीब कभी नहीं रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications