बाथटब में 3 दिनों तक मौत से लड़ती रही 90 वर्षीय महिला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह घटना अमेरिका के कैलीफोर्निया प्रांत की है। शर्ली मैडसेन नाम की यह महिला सैन फ्रांसिस्को के वालनट क्रीक इलाके में रहती हैं। वह तीन दिन तक बाथटब में फंसी रही और बेहद मुश्किल हालात से लड़ती रही और पानी पीकर पेट भरती रही।
शर्ली कमजोरी की वजह से टब से नहीं निकल पा रही थीं। शर्ली रबर के ढक्कन से पानी पीती रही और गर्म पानी की वजह से वह तीन दिनों तक टब में महफूज रही। उनकी पुत्री ने तीन दिनों बाद उन्हें निकाला।
शर्ली ने कहा, "मैं अपनी जिंदगी में इतना कभी नहीं डरी। मैं टब से निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन इतनी ताकत नहीं थी कि मैं उठ सकूं।" टब से निकाले जाने के बाद शर्ली तीन दिनों तक अस्पताल में रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications