म्यांमार के सैनिकों ने किया बांग्लादेशी मछुआरों पर हमला
ढाका, 6 जून (आईएएनएस)। म्यांमार के सीमा सुरक्षा बल 'नसका' के जवानों ने बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश के 11 मछुआरों पर कथित तौर पर हमला किया है।
बांग्लादेश का दावा है कि सेंट मार्टिन प्रायद्वीप के निकट नसका के कर्मियों ने मछुआरों को जबरन रोका और उनकी नौकाएं भी छीन ली।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक मछुआरों का कहना है कि म्यांमार के सुरक्षा बलों ने उन पर बांग्लोदश की समुद्री सीमा में गोलीबारी की।
मछुआरों की ओर से यह भी कहा गया है कि वे कॉक्स बाजार इलाके में 'हिल्सा' मछली पकड़ने के लिए एक जून से मौजूद थे और उन्होंने छह करोड़ टका की कीमत की मछलियां भी पकड़ी थीं।
एक मछुआरे ने बताया, "नसका के जवान गुरुवार सुबह चैनल में घुस गए और हमला कर दिया ताकि हम मछली पकड़ने न जा सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications