नस्ल भेद से निपटने के लिए नीति जल्द : परनीत कौर
मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर (पटियाला) पहुंची कौर ने आस्ट्रेलिया में पिछले एक महीने से भारतीय छात्रों के खिलाफ नस्ल भेद को लेकर जारी हिंसा पर चिंता जाहिर की।
कौर ने कहा, "हमने आस्ट्रेलिया सरकार के साथ इस मामले को लेकर कई स्तर पर बातचीत की है। यहां तक कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बात की है। हम चाहते हैं कि अन्य देशों में भारतीयों के सम्मान की रक्षा की जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications