ईरान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले झड़पें

तेहरान, 6 जून (आईएएनएस)। ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए 12 जून को होने वाले चुनाव से निवर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी मीर-हुसैन मौसवी के समर्थकों के बीच शुक्रवार को तेहरान में झड़पें हुईं।

समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि तेहरान के वली-अस्र स्क्वै र में मौसवी के लगभग एक हजार समर्थक जनसभा कर रहे थे कि उसी समय इतनी ही तादाद में अहमीनेजाद के समर्थक भी वहां पहुंच गए। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई। उसके बाद यह विवाद झड़प में तब्दील हो गया। पुलिस ने तत्काल मामले में हस्तक्षेप किया।

तेहरान के कई इलाकों में दोनों पक्षों के समर्थकों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान कई जगहों पर दोनों में टकराव हुआ।

राष्ट्रपति अहमीनेजाद और मौसवी के बीच बुधवार को सरकारी टेलीविजन चैनल पर जोरदार बहस हुई। इस बहस को लाखों लोगों ने टीवी पर लाइव देखा। इसके बाद ही दोनों पक्षों समर्थक सड़कों पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+