इस्लामाबाद विस्फोट में पुलिसकर्मी की मौत (लीड-1)
इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। इस्लामाबाद में एक आपातकालीन पुलिस कार्यालय पर शनिवार को हुए एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस्लमाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक बिन यामिन ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया, "एक आत्मघाती हमलावर बाहरी दीवार को फांद कर इमारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी एक सिपाही ने उसे ललकारा और उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। परिणामस्वरूप हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।"
यामिन ने कहा, "हमलावर मुख्य इमारत में घुसने में विफल रहा। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की हालत चिंताजनक है।
अभी तक किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications