मीरा कुमार के निर्वाचन की कनाडाई संसद में प्रशंसा

टोरंटो, 6 जून (आईएएनएस)। मीरा कुमार के भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की शुक्रवार को कनाडा की संसद में प्रशंसा की गई। भारतीय मूल के सांसद दीपक ओबेराय ने इसे भारतीय लोकतंत्र का चमत्कार बताया।

कनाडा की सरकार में सबसे ऊंचे पर तैनात भारतीय ओबेराय ने कहा कि मीरा कुमार भी इंदिरा गांधी,राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और व्यापार जगत में आईसीआईसीआई की अध्यक्ष चंदा कोचर जैसी महिला नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गईं हैं,जिनसे दक्षिण एशिया की लाखों महिलाओं को प्रेरणा मिलती है।

कनाडाई विदेश मंत्री लारेंस कैनन के संसदीय सचिव (भारत में विदेश राज्य मंत्री के समकक्ष) ओबेराय ने मीरा कुमार की दलित पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से एक अन्य इतिहास की भी रचना हुई है।

ओबेराय ने कहा,"सभी सामाजिक बुराइयों की तरह महिलाओं और दलितों के प्रति भेदभाव के खिलाफ भी लड़ाई प्रगति पर है। इस शानदार उपलब्धि के लिए मैं आधिकारिक तौर पर मीरा कुमार को बधाई देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि भारत ने दलितों की भलाई के लिए काफी बड़ा प्रयास किया है।

संसद के बाहर ओबेराय ने कहा कि मीरा कुमार, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती और प्रधान न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन ने इस तथ्य को प्रमाणित किया है कि दलितों ने भारत में एक लंबा रास्ता तय किया है।

उल्लेखनीय है कि तंजानिया में जन्में और भारत में शिक्षित ओबेराय वर्ष 1997 से ईस्ट कैलेगरी क्षेत्र से संसद सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+