देश में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामलों की पुष्टि, पीड़ितों की संख्या 8 हुई (लीड-1)

इसके अलावा ए (एच1एन1) वायरस से संक्रमित होने वालों में एक इंजीनियर का 24 वर्षीय भाई भी शामिल है। वह इंजीनियर 31 मई को अमेरिका से लौटा था। चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि देश में घरेलू स्तर पर स्वाइन फ्लू के संक्रमण का यह पहला मामला है।

आध्रप्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव एल.वी.सुब्रमण्यम ने आईएएनएस को बताया, "फ्लू से ग्रस्त अन्य रोगी अन्य देशों से आए थे, लेकिन 24 वर्षीय यह व्यक्ति बगैर विदेश यात्रा पर गए फ्लू के वायरस से संक्रमित हुआ है।"

फ्लू के कुल आठ मामलों में से छह हैदराबाद के हैं। हैदराबाद में ही देश का पहला फ्लू का मामला 16 मई को प्रकाश में आया था।

28 वर्षीय इंजीनियर के साथ फिलैडेल्फिया से लंदन होते हुए 31 मई को हैदराबाद आई एक 30 वर्षीय महिला और उसकी साढ़े चार साल की बेटी में भी फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

सभी पीड़ितों का सरकार द्वारा संचालित हैदराबाद के चेस्ट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इंजीनियर के साथ यात्रा करने वाले चार अन्य व्यक्तियों को भी निगरानी में रखा गया है। सुब्रमण्यम ने कहा, "हमने उनमें से दो व्यक्तियों से लिए गए नमूनों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेज दिया है। अन्य दो के भी नमूने एनआईसीडी को भेजे जा रहे हैं।"

अधिकारी ने कहा कि इंजीनियर के साथ यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि पीड़ित इंजीनियर के साथ यात्रा करने वाले खुद से आगे आए और चेस्ट अस्पताल में अपनी जांच कराएं।

एनआईसीडी के प्रमुख शिव लाल ने भी आईएएनएस को बताया कि देश में स्वाइन फ्लू के आठ मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा, "अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि उस इंजीनियर के जरिए ही उसके भाई, एक छोटी बच्ची और उसकी मां में फ्लू के वायरस संक्रमित हुए थे। "

शिव लाल ने कहा, "एनआईसीडी के अधिकारियों का एक दल एक बहुस्तरीय त्वरित कार्य दल के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो चुका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+