ब्रिटेन में महिला मंत्री ने इस्तीफा दिया (लीड-1)

विदेश मंत्रालय में यूरोप के मामलों की राज्यमंत्री कैरोलिन फ्लिंट शुक्रवार को मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के दौरान खुद की पदोन्नति न किए जाने से नाराज थी। मंत्रिमंडल के पुर्नगठन के कुछ ही घंटे बाद ब्राउन को लिखे पत्र में फ्लिंट ने कहा, "आपके पास दोहरी सरकार है। एक आपकी आतंरिक मंडली है और उसके बाद बाकी मंत्रिमंडल है। एक समग्र सरकार के गठन में आपकी विफलता से मुझे अत्यधिक निराशा हुई है।"

फ्लिंट ने कहा, "कैबिनेट में शामिल महिलाओं के साथ आपने जो व्यवहार किया है उससे साफ होता है कि आपकी नजर में महिलाओं की हैसियत सजावटी वस्तु से ज्यादा नहीं है।"

शुक्रवार को मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद गोर्डन ब्राउन सरकार के 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या घटकर केवल तीन रह गई है।

लेबर पार्टी के समर्थक समाचार पत्र गार्जियन के एक सहयोगी प्रकाशन की ओर से कहा गया है, "फ्लिंट को लेकर डाउनिंग स्ट्रीट का दृष्टिकोण पिछले महीने उसी समय बदल गया, जब उन्होंने महिला पत्रिका 'आब्जर्वर' के लिए मॉडल शैली में कई सारे पोज दिए थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+