मुंबई हमले में इस्तेमाल बुलेट प्रूफ जैकेट खरीद की जांच हो : भाजपा
मुंबई हमले के बाद से महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि उसने निम्न स्तर के बुलेट प्रूफ जैकेट की खरीद की थी।
भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "इस मामले की एक जांच आयोग द्वारा उचित तरीके से पड़ताल की जानी चाहिए।"
प्रसाद ने कहा कि लोकसभा में जब लालकृष्ण आडवाणी ने घटना की जांच की मांग की तो गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि जांच की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन ने अपनी खोजी रिपोर्ट में कहा है कि मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे आतंकवादियों की गोली का इसलिए शिकार बने क्योंकि उनका बुलेट प्रूफ जैकेट निम्न गुणवत्ता वाला था।
चैनल पर हेमंत करकरे के भाई शिशिर करकरे ने कहा कि उसने बुलेट प्रूफ जैकेट पर खून के धब्बे देखे जिससे साबित होता है कि एके-47 की गोली बुलेट प्रूफ जैकेट को पार कर गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications