मेक्सिको: आग लगने से 29 बच्चे मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आग लगने से मरने वाले बच्चों की उम्र तीन महीने से दो वर्ष के बीच थी। अधिकारियों के अनुसार केयर सेंटर के समीप स्थित एक टायर दुकान में आग लगने के बाद केयर सेंटर में आग लगी।
हादसे के वक्त केयर सेंटर में लगभग 120 बच्चे मौजूद थे। 50 से अधिक घायल बच्चों को अस्पाल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने की घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों के बीच अफरातफरी मच गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications