श्रीलंका मसले पर मून ने की चर्चा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों के साथ मून ने श्रीलंका में समाप्त हुए गृह युद्ध और मानवीय सहायता मसलों पर चर्चा की। विभिन्न संस्थाओं की रपटों के अनुसार श्रीलंका में संघर्ष में 20,000 से अधिक नागरिक मारे गए थे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार मामलों के उच्चायुक्त और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने श्रीलंका में बड़ी संख्या में मारे गए नागरिकों के मसले की जांच की भी मांग की है।
सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ मून ने न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सम्मेलन कक्ष में चर्चा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications