मेक्सिको में आग लगने से 29 बच्चों की मौत
मेक्सिको, 6 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर के एक केयर सेंटर में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 29 बच्चों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे बच्चों की उम्र तीन महीने से दो वर्ष के बीच है।
अधिकारियों ने बताया कि सेंटर में मौजूद 120 बच्चों में से 50 से अधिक बच्चे घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications