अमेरिका में क्यूबा के लिए जासूसी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पीजे क्रोली ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रालय के अवकाश प्राप्त अधिकारी वॉल्टर कैन्डेल मेयर्स लगभग 30 वर्षो से क्यूबा सरकार के लिए जासूसी कर रहा था।
मेयर्स की पत्नी ग्वेनडोलाएन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रोली ने कहा कि दोनों को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था।
मेयर्स विदेश मंत्रालय से अक्टूबर 2007 में अवकाश ग्रहण किया था। मेयर्स की गतिविधियों पर संघीय जांच ब्यूरो तीन वर्षो से नजर रखे हुए था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications