बिजली कटौती से क्षुब्ध प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को चूड़ियां पहनाई
जिले के पुलिस अधीक्षक एस.आर.आदित्य ने आईएएनएस को बताया कि अधिशासी अभियंता आर.एस.गौतम ने शिकायत की थी कि विद्युत कटौती के विरोध में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस के करीब 50 कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण) के कार्यालय में जबरन घुस गए और वहां मौजूद सभी विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़कर उन्हें जबरन चूड़ियां पहना दी। इतना ही नहीं बिजली कटौती से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
आदित्य ने कहा कि अधिशासी अभियंता की शिकायत पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ति अवस्थी सहित 50 कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications