जडेजा के खिलाफ मथुरा में भी धोखाघड़ी का मामला दर्ज
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर)उदय प्रताप ने आईएएनएस को बताया कि मांट, कोसी व डीह इलाके से 100 से ज्यादा लोगों ने अशोक जडेजा उसकी पत्नी नीतू व आठ अन्य के खिलाफ गोवर्धन थाने में मामला दर्ज कराया है।
इन लोगों का आरोप है कि जडेजा ने इन्हें अपने पास दैवीय शक्ति होने और रुपये तिगुना करने का झांसा देकर 55 लाख रूपये से ज्यादा की ठगी की। प्रताप ने बताया कि जडेजा व अन्य नौ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406, 420, 468 और 478 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि हजारों लोगों को अपनी ठगी की शिकार बनाने वाले अशोक जडेजा को अहमदाबाद पुलिस ने गत एक जून को 1 करोड़ 98 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications