हिमाचल में मैक्सी कैब खाई में गिरी, 9 मरे
शिमला, 6 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को एक मैक्सी कैब के गहरी खाई में पलट जाने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। कैब में सवार लोग अंतिम संस्कार में भाग लेने जा रहे थे।
मंडी के पुलिस अधीक्षक एस.एम. अग्निहोत्री ने कहा कि आज सुबह जिले के गोहर सबडिवीजन में नागा नल गांव के पास मैक्सी कैब 120 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
अग्निहोत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैब सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना तब हुई जब वे अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications