जर्मनी के एक व्यक्ति ने 'स्पीड किसिंग' का रिकार्ड बनाया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बर्लिन के एक डिस्को क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में 31 साल के माइकल बास्टिंग ने कतार में खड़ी युवतियों के गालों को चूम कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करने का दावा पेश किया।
दक्षिणी जर्मनी के बावारिया क्षेत्र के निवासी बास्टिंग ने एक सेकेंड में दो महिलाओं को चूमने का कारनामा किया। इससे पहले यह रिकार्ड आस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति के नाम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications