लोगों की नजरों से दूर होंगे गोवा के जुआघर : मुख्यमंत्री
अपनी सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर तटीय कैसिनो के मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब में कामथ ने कहा कि उनका मानना है कि एक बार लोगों की नजरों से हटने के बाद जुआघर लोगों के दिमाग से भी हट जाएंगे। एक बार उनके मंडावी नदी से समुद्र में चले जाने के बाद कोई समस्या नहीं होगी।
इन छह जुआघरों के कारण काफी विवाद और विरोध प्रदर्शन हुए हैं। विपक्ष और नागरिक संगठन दोनों गोवा के समुद्र में चारों ओर असंख्य जुआघरों की अनुमति देने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
कामथ ने जोर दिया कि जुआघरों की अनुमति आम आदमी के फायदे के लिए दी जा रही है। जुआघरों से सरकार को राजस्व मिलेगा जो आम आदमी पर खर्च होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications