भारत में स्वाइन फ्लू का नया मामला प्रकाश में आया
राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) के प्रमुख शिव लाल ने आईएएनएस को बताया, "यह युवक अमेरिका से लंदन के रास्ते भारत आया था। वह हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरा और सीधे अपने घर चला गया। अब जाकर यह स्पष्ट हुआ है कि उसके साथ यात्रा कर रहे उसके भाई और एक छोटी बच्ची में भी उसके माध्यम से फ्लू के वायरस संक्रमित हो गए थे। इस तरह देश में स्वाइन फ्लू के कुल सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है।"
शिव लाल ने कहा कि तीन संक्रमित व्यक्तियों का इलाज हैदराबाद के अस्पतालों में किया जा रहा।
उन्होंने कहा, "एनआईसीडी के अधिकारियों का एक दल एक बहुस्तरीय त्वरित कार्य दल के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हो चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications